मुहल्लों में सड़क पर वाहनों की पार्किंग पर अब लगेगा जुर्माना, भारती कंपाउंड में चला अभियान

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने कडरू में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हज हाउस के पास मदरसा हुसैनिया गली में सड़क और नाली का अतिक्रमण करके दर्जनों दुकानें बन गई थी। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत निगम में कर चुके थे। इसे देखते हुए निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर करीब एक दर्जन दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए स्वयं दुकानों को हटाने के लिए समय की मांग की। जब निगमकर्मी उनकी मांग को अनसुना कर दिए तो कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मियों की सख्ती की वजह से वे पीछे हट गए। सिटी रिपोर्टर|रांची मुहल्ले की सड़क पर कार लगाने पर नगर निगम अब जुर्माना वसूलेगा। दरअसल, शहर के 53 वार्डों में सैकड़ों संकरी गलियां है, इसकी चौड़ाई 10 से 15 फीट है। उसमें भी लोग अपनी कार लगा देते हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार रात में अचानक किसी की तबीयत खराब हो जाती है तो एंबुलेंस भी घर तक नहीं पहुंच पाता है। इसे देखते हुए बुधवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने डोरंडा के भारती कंपाउंड में सड़क पर वाहनों की पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ वाहन मालिकों ने इसका विरोध किया। इंफोर्समेंट टीम ने वाहन लगाने वालों को हिदायत देते हुए कहा कि दुबारा वाहन सड़क पर दिखा तो जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। सड़क से वाहनों का कब्जा हटने के बाद मुहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। दैनिक भास्कर ने गलियों में वाहन पार्किंग का उठाया था मुद्दा। पहले अब

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *