उदयपुर में बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश:दो मोबाइल, तीन हजार रुपए रखे थे, सूरजपोल थाना क्षेत्र में टाउन हॉल रिंग रोड की घटना

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शहर के टाउन हॉल रिंग रोड पर बाइक सवार दो बदमाश एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीनकर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग दुकानों से बाहर आए और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। महिला के पर्स में दो मोबाइल, करीब 3 हजार रुपए नकद और जरूरी डॉक्यूमेंट थे। घटना गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे की है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें स्प्लेंडर बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। रेकी कर पीछा किया, महिला स्कूटी से उतरी, तभी पर्स छीन भागे
बुजुर्ग महिला अपनी परिचित एक अन्य महिला के साथ टाउन रोड पर लिबर्टी एसोसिएट के शोरूम पर खरीदारी करने आई थी। बदमाश इनकी रेकी करते हुए पीछा कर रहे थे। स्कूटी सवार महिलाएं जैसे ही शोरूम के बाहर रुकीं। तभी बदमाश भी उनके पीछे करीब 20 फीट दूरी पर रुक गए। दोनों महिलाएं स्कूटी से उतरी, तभी बदमाशों ने बाइक चालू करते हुए महिला के कंधे पर लटका पर्स छीना और फरार हो गए। महिला जोर से चिल्लाने लगी। तभी शोरूम स्टाफ व अन्य लोग बाहर दौड़कर आए। उन्होंने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे हाथ नहीं आए। 5 माह पहले भी पंचवटी में हुई ऐसी घटना 5 माह पहले भी पंचवटी चौराह के पास ठीक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। उसका पर्स छीनकर तेज रफ्तार में भाग गए। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आ पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *