चाकू दिखाकर नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया:5 लाख फिरौती मांगी, 2 लाख लेने के बाद भी किया वायरल; शामगढ़ में तनाव, नगर बंद

मंदसौर जिले के शामगढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना से नगर में तनाव और भारी आक्रोश है। इसके चलते पूरा शामगढ़ नगर बंद है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राव कॉलोनी निवासी रिहान पिता शाकिर अब्बासी और बाबू पिता रिहान शाह पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग लड़की को चाकू की नोक पर डराकर अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिवार ने डरकर पहले 2 लाख रुपए नकद दे दिए थे, लेकिन पूरी रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिहान ने उसकी मां के मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने फोन पर ट्रांसफर कर लिया था। नगर बंद, मकान तोड़ने की तैयारी
वीडियो वायरल होने की खबर फैलते ही गुरुवार रात सैकड़ों लोगों ने शामगढ़ थाने का घेराव कर दिया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शुक्रवार को यह जनाक्रोश और बढ़ गया, जिसके चलते हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद एहतियात के तौर पर पूरे शामगढ़ नगर को बंद कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को नगर में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। नगर परिषद की ओर से आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नल कनेक्शन काट दिए गए हैं और मकान की नपती (माप-जोख) की जा रही है। आक्रोशित लोग प्रशासन से आरोपियों के मकान तोड़ने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामला दर्ज, आरोपी फरार
शामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिहान और बाबू के खिलाफ IPC की धाराओं, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और आईटी एक्ट (IT Act) के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति और गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुल ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। दोनों आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *