सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहने वाला 15 साल का नाबालिग स्टूडेंट एक्टर बनने के लिए मुंबई चला गया। केवल 1 हजार रुपए लेकर वह ट्रेन में बैठ गया। पुलिस ने अब नाबालिग स्टूडेंट को मुंबई के जुहू इलाके में ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है। दरअसल 15 साल का नाबालिग स्टूडेंट मूल रूप से कोटपूतली-बहरोड का रहने वाला है। जो सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहता था। 9 जनवरी को वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। जो वापस नहीं लौटा। नाबालिग स्टूडेंट के पास एक मोबाइल फोन भी था जो लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। ऐसे में नाबालिग स्टूडेंट के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को टेक्निकल सोर्सेज के जरिए क्लू मिला कि नाबालिग स्टूडेंट मुंबई के जुहू इलाके में है। वहां पर पुलिस ने उसे ढूंढ लिया। इसके बाद सीकर लाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया। नाबालिग स्टूडेंट केवल 1 हजार रुपए लेकर ट्रेन में बैठकर सीकर से मुंबई चला गया था। उसके मन में था कि वह मुंबई जाकर एक्टर बनेगा और फिर काफी पॉपुलर हो जाएगा। नाबालिग स्टूडेंट केवल 1 हजार रुपए लेकर मुंबई गया था। मुंबई पहुंचने तक वह रुपए खत्म हो चुके थे। नाबालिग स्टूडेंट को और पैसों की आवश्यकता थी। इसलिए उसने अपने दोस्त को कई बार मोबाइल ऑन करके कॉल किया। दोस्त ने इस बारे में स्टूडेंट के पिता को बताया और पिता ने पुलिस को। इसी के आधार पर पुलिस ने नाबालिग स्टूडेंट को ढूंढ लिया। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में 15 साल का कोचिंग स्टूडेंट लापता:मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, मां-बहन के साथ किराए के मकान में रहता था सीकर में रहकर फाउंडेशन कोचिंग कर रहे 15 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। जो सीकर में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रहता है। मॉर्निंग वॉक के लिए वह निकला था। अब पुलिस नाबालिग स्टूडेंट की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


