एक कमरे में 80 तक बच्चे पढ़ाए जा रहे थे, निजी स्कूलों, अकादमियों को नोटिस

लुधियाना| राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री लुधियाना की अगुवाई में लगातार तीसरे दिन भी निजी प्राइवेट स्कूलों तथा एकेडमियों की चेकिंग की गई। वीरवार को पवित्रा मॉडल स्कूल जुगियाना, प्रेरणा अकादमी शेरपुर कलां, किरन विद्या मंदिर कंगनवाल, एसके मॉडल स्कूल शेरपुर कलां आदि स्कूलों तथा एकेडमियों की चेकिंग की गई। इस दौरान पाया गया कि इनमें से किसी भी स्कूल में आरटीई के मापदंड पूरे नहीं है तथा न ही यूडाइज कोड किसी भी स्कूल या एकेडमी के पास मौजूद था। सभी स्कूलों की चेकिंग के दौरान पाया गया कि गिनती अनुसार इन स्कूलों की सेफ्टी सही नहीं है। किसी भी स्कूल में सेनिटेशन वॉशरूम आदि भी साफ नहीं पाए गए। विद्यार्थियों को दी जाने वाली सहूलियतें भी अधूरी पाई गई। एक-एक कमरे में 70-80 बच्चे बैठे हुए थे। इन एकेडमियों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। जोकि आरटीई के नियमों का सख्त उल्लंघन है। जिला शिक्षा अफसर की ओर से इन स्कूलों को गैर कानूनी तरीके से चलाने पर नोटिस भी जारी किया गया। नोटिस में लिखा गया है कि दो दिन के अंदर जारी नोटिस का जवाब दें अन्यथा बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *