श्री गुरु रविदास वेलफेयर एंड डेवलपमेंट कमेटी द्वारा एक और दो फरवरी को गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरो-शोरों के साथ चल रही हैं। एक फरवरी को सुबह 10 बजे निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी। नगर कीर्तन दोपहर तीन बजे शुरू होगा। रात आठ बजे नंगल करार खां की महिलाओं का कीर्तनी जत्था कीर्तन कर भक्तिमय माहौल बनाएंगे। दो फरवरी को सुबह 10 बजे होने वाले श्री सहज पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। दोपहर 12 बजे भाई बलविंदर सिंह आनंद धालीवाल अपने कीर्तनी जत्थे के साथ संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि समागम को लेकर तैयारियां जारी हैं।


