भास्कर न्यूज | जालंधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती गुरु नानकपुरा मार्केट में मनाई गई। गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में हुए समागम का शुभारंभ देशभक्ति के गीत गाकर किया गया। सदस्यों ने नेता जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर संकल्प लिया कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और नेता जी के पदचिह्नों पर चलेंगे। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने अपना पूरा जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित कर दिया। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। यहां डॉ. वनीत शर्मा, गुरप्रीत सिंह, भूपेंद्र कालिया, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह खालसा, चानन सिंह, दीपक कुमार, रविंदरपाल, बंटी आहूजा, गुरप्रीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


