एक साथ चुनाव से बचेगा खर्च, होगा विकास : संदीप

भास्कर न्यूज | लातेहार सदर प्रखंड के भूसूर पंचायत सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा लातेहार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार रवि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से खर्च बचेगा। इससे विकास कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1951-52 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। बाद में कुछ राज्यों में विधानसभा भंग होने से चुनाव अलग-अलग होने लगे। इससे देश में बार-बार चुनाव होते हैं। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश का विकास लगातार होता रहेगा। सरकारी खजाने की बचत होगी। इससे देश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार रजक ने की। संचालन जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पंचायत समिति सदस्य पुनीत भुइयां ने दिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, धीरेंद्र शुक्ला, मुखिया सुरेंद्र भगत, देवेंद्र राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *