निःशुल्क शिविर में 410 मरीजों के नेत्र की जांच

लातेहार | परसही पंचायत भवन में दिल्ली के लेंस कार्ट फाउन्डेशन की ओर से गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 410लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों से पीड़ित 97 मरीजों को चिह्नित किया गया। शिविर में न केवल आवश्यक नेत्र जांच सेवाएं प्रदान की गई, बल्कि विशेषज्ञ के जांच के आधार पर जिन व्यक्तियों को चश्मा की आवश्यकता पाई गई है, उन्हें शीघ्र ही चश्मा उपलब्ध कराने की बात कही गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *