भास्कर न्यूज | लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना को लेकर बैठक हुई। इसमें योजना के तहत अनुदान राशि के लिए आए आवेदनों समीक्षा की गई। इसके बाद कुल 15 आवेदनों को मंजूरी दी गई। इसमें अनुसूचित जाति के 1, अनुसूचित जनजाति के 5 और पिछड़ी जाति के 9 लाभुक शामिल हैं। स्वीकृत आवेदनों में एक लाभुक कैंसर पीड़ित मरीज हैं। उपायुक्त ने इस योजना से संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही। वही जिला कल्याण पदाधिकारी को स्वीकृति के बाद सभी लाभुकों को जल्द से जल्द अनुदान राशि देने सहित कई निर्देश दिए। बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर प्रसाद यादव और जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे।


