जालंधर | हंसराज महिला विद्यालय में गणित दिवस के मौके पर वर्कशॉप करवाई गई। इसमें बर्थडे मैजिक स्क्वायर बनाना सिखाया गया। समारोह में श्रीनिवास रामानुजन के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ 138वीं जयंती पर उनके जीवन के पड़ाव व आधुनिक विज्ञान पर उनके प्रभाव पर चर्चा की गई। विभाग एचओडी डॉ. गगनदीप ने प्रतिभागियों को गणितीय खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम गणित के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करेगा।


