भास्कर न्यूज | जालंधर पीसीएम एसडी. कॉलेज फॉर विमन में हैकथॉन 2025 का आयोजन किया गया। इसका मकसद स्टूडेंट्स में क्रिएटिविटी, प्रॉब्लम सॉल्विंग और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन को बढ़ावा देना था। जिससे उन्हें एनालिटिकल स्किल्स के लिए एक प्लेटफॉर्म मिल सके। वहीं इस सेशन में स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स ने हिस्सा लिया, जिन्होंने चर्चाओं और सवाल-जवाब सेशन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां प्रेसिडेंट नरेश बुधिया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनोद दादा, मैनेजिंग कमेटी के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने ऐसे ज्ञानवर्धक और करियर-ओरिएंटेड सेमिनार आयोजित करने के प्रयासों की तारीफ की। इसी के साथ स्टूडेंट्स के बीच इंटरप्रिन्योरियल सोच को बढ़ावा देने की उनकी पहल की भी तारीफ की।


