69वीं स्कूल नेशनल गेम्स बैडमिंटन के लिए दोआबा कॉलेज में ट्रायल करवाए

भास्कर न्यूज | जालंधर 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स बैडमिंटन अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों के ट्रायल रत्ती बैडमिंटन अकादमी दोआबा कॉलेज में आयोजित किए गए। डॉ. गुरिंदरजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता और अमनदीप कोंडल डीएम स्पोर्ट्स जालंधर की देखरेख में आयोजित इस ट्रायलों में पंजाब भर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पंजाब से अंडर-17 वर्ष में चयनित शीर्ष 15 खिलाड़ियों और अंडर-19 वर्ष में चयनित शीर्ष 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-17 में जोरावर सिंह जालंधर, शिवेन ढींगरा अबोहर, कांवल्या सूद अमृतसर, अर्णव ठाकुर पटियाला, गीतांश शर्मा जालंधर को पंजाब टीम में चुना गया। इसी प्रकार अंडर-19 में अनीश भारद्वाज जालंधर, जगशेर सिंह खंगूरा पटियाला, दिपनेश सिंह बिस्ता श्री फतेहगढ़ साहिब, समर्थ भारद्वाज जालंधर, रुद्राक्ष फाजिल्का को चुना गया। दो खिलाड़ियों अमृतसर साहिब से कृतज्ञ अरोड़ा अंडर-19 और लुधियाना से राघव भाटिया अंडर-17 को स्टैंड-बाय के रूप में रखा गया है। अमनदीप कोंडल और दोआबा बैडमिंटन अकादमी के वरिष्ठ कोच गगन रत्ती ने चयनित टीम को शुभकामनाएं दीं। 2 जनवरी से शुरू होने वाले 69वीं स्कूल नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए कड़ी तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। इन ट्रायल में कोच जसवंत सिंह कंप्यूटर फैकल्टी, साजन डीपीई, परमिंदर सिंह पनेसर एनआईएस कोच, संध्या यादव और प्रीति लेक फिजिकल एजुकेशन ऑफिशल, गुरमुख सिंह लेक्चरर संगोवाल, सरवन सिंह, हरमिंदर सिंह, चरणजीत सिंह मैथ मास्टर, रघविंदर भाटिया फिजिकल एजुकेशन शामिल थे। वहीं, कुलदीप सिंह डीपीई ने ड्यूटी निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *