भास्कर न्यूज | जालंधर गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब कुक्कड़ पिंड व पंचायत की तरफ से जारी अल्फा हॉकी लीग में पहले चरण के मुकाबले खेले गए। सिक्स ए-साइड हॉकी लीग अंडर-14 में कुक्कड़ पिंड ने चानिया को 6-1, जीएस बोधी क्लब ने लसाड़ा को 5-3 से हराया। अंडर-17 में लसाड़ा की टीम ने बड़िंग को 7-3, मॉडल हाउस की टीम ने केवीएस को 5-3 से हराकर जीत हासिल की। क्लब प्रधान सर्बजीत सिंह बाहिया एसपी ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर टूर्नामेंट मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए खेल ही एकमात्र ऐसा माध्यम से जिसमें युवाओं की एनर्जी को बेहतर डायवर्ट किया जा सकता है। इस मौके पर सूबेदार निरंजन सिंह, मंगल सिंह पंच, कुलदीप सिंह पंच, हरी सिंह, बलवंत राये, वरिंदर सिंह, बिंदा, मुनीष कुमार, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर कौर हॉकी कोच, परमजीत सिंह बाहिया, बलविंदर सिंह राजू, अमरीक सिंह मौजूद रहे।


