सिटी रिपोर्टर } दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने एजुकेशन टुडे की रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। डीपीएस रांची को टॉप 20 सीबीएसई स्कूल्स श्रेणी में भारत में 12वां स्थान और झारखंड में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान को बेंगलुरु में आयोजित समारोह में यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


