लुधियाना | एनआईए की टीम ने हत्या के मामले में लुधियाना पहुंचकर संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की है। टीम ने पुलिस हिरासत में लिए मौजूद युवक से संपर्क रखने वाले दो युवकों से पूछताछ की है। युवकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को एनआईए की छह सदस्यीय टीम लुधियाना पहुंची। यहां उन्होंने दो संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान संदेह के घेरे में आए दो युवकों को बुलाकर पूछताछ की है। पुलिस ने युवकों से हत्याकांड और असलहा के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने उन्हें बताया कि एक युवक पुलिस हिरासत में है जिसके साथ उनके संपर्क होने की जानकारी पुलिस को मिली है। युवकों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ समय तक युवक के संपर्क में थे लेकिन बाद में उन्होंने युवक का साथ छोड़ दिया था। एनआईए ने असलहा के बारे में जानकारी ली जिसमें युवकों ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश से युवक ने असलहा खरीदे थे। एनआईए ने युवकों को चंडीगढ़ बुलाकर बयान दर्ज करने के लिए कहा है। टीम पूछताछ कर लौट गई।


