बोकारो | बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-27 में एमए इन एजुकेशन में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक किए जा सकेंगे। चयन सूची 2 मार्च को जारी होगी। इसमें विद्यार्थी 6 से 12 मार्च तक एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराते हुए नामांकन ले सकेंगे। नामांकन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 17 मार्च है। आवेदन शुल्क 100 रुपए है। नामांकन 32 सीटों पर होना है। इसके लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग का न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक होना जरूरी है। वहीं एससी व एसटी के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं। स्नातक में एक विषय/पेपर शिक्षा होना चाहिए। या फिर आवेदक बीएड डिग्री धारक होने चाहिए।


