एमसी जोन-ए में महिला स्टाफ के लिए अतिरिक्त वॉशरूम बनेगा

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम कार्यालयों में सुरक्षा और सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने माता रानी चौक के पास स्थित एमसी ज़ोन-ए कार्यालय में छत की वाटरप्रूफिंग का काम पूरा होने के बाद निरीक्षण किया। पिछले बरसात के मौसम में कई जगहों पर रिसाव की शिकायत मिलने के बाद छत की वाटरप्रूफिंग का काम शुरू किया गया था। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर पराशर ने जोन-ए कार्यालय में महिला कर्मचारियों और आगंतुकों के लिए एक अतिरिक्त शौचालय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। ग्राउंड फ्लोर पर पहले से एक महिला शौचालय मौजूद है, लेकिन उसकी स्थिति काफी खराब थी। इसी वजह से महिला स्टाफ ने कार्यालय में एक और शौचालय बनाने की मांग की थी। निरीक्षण के दौरान एमसी अतिरिक्त आयुक्त परमदीप सिंह, एटीपी गुरविंदर सिंह, एसडीओ अक्षय बंसल, ठेकेदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि छत की वाटरप्रूफिंग पूरी कर दी गई है ताकि भविष्य में किसी प्रकार का रिसाव न हो। महिला कर्मचारियों की मांग को भी पूरा किया गया है और एक अतिरिक्त शौचालय बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा ढांचागत सुविधाओं में सुधार के लिए कर्मचारियों से नियमित रूप से फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को समय पर बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *