जयपुर में एलीट मिस राजस्थान-2025 का ग्रैंड फिनाले हुआ। ग्रैंड फिनाले में प्रदेशभर से चयनित टॉप-30 फाइनलिस्ट ने रैम्प वॉक की। वहीं मंच पर टैलेंट शोकेस और सवाल-जवाब के दौर में फाइनलिस्ट्स ने अपनी खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज और पर्सनैलिटी का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जयपुर सहित अन्य शहरों से फैशन इंडस्ट्री से जुड़े नामचीन डिजाइनर्स, कोरियोग्राफर्स, मॉडलिंग एक्सपर्ट्स और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी स्थित अनंत महल में सोमवार को आयोजित फिनाले में प्रदेशभर से चयनित टॉप-30 फाइनलिस्ट की किस्मत का फैसला हुआ। शाम 6 बजे से शुरू हुआ यह ग्लैमरस आयोजन फैशन, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार संगम साबित हुआ। विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पहले देखें PHOTOS फैशन और ग्रेस का शानदार प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में रैम्प पर मौजूदगी दर्ज कराई। ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और फ्यूजन राउंड में फाइनलिस्ट्स ने स्टाइल और एलिगेंस से जजेस को प्रभावित किया। कोरियोग्राफ्ड वॉक, एक्सप्रेशंस और स्टेज प्रेजेंस ने दर्शकों को भी बांधे रखा। ग्रैंड फिनाले में खूबसूरती के साथ प्रतिभा और सोच को देखा गया। टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने अपने विचार, सामाजिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का परिचय दिया। जजेस ने ओवरऑल प्रेजेंटेशन, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास के आधार पर निर्णायक फैसला लिया। फिनाले में आए फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री के कई चेहरे
फिनाले में फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री के कई प्रतिष्ठित चेहरे शामिल हुए। जज पैनल ने निष्पक्ष और मूल्यांकन के बाद विजेता का चयन किया। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक, लाइटिंग और स्टेज डिजाइन ने आयोजन को भव्य बनाया। कड़े मुकाबले के बाद टॉप-30 में से एक फाइनलिस्ट को ‘एलीट मिस राजस्थान-2025’ का ताज पहनाया जाएगा। विजेता के नाम की घोषणा होते ही हॉल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। विजेता के साथ-साथ रनर-अप्स को भी सम्मानित किया गया। आयोजक गौरव गौड़ ने बताया- एलीट मिस राजस्थान का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मंच प्रदेश की युवतियों को आत्मविश्वास, पहचान और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर देता है। यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में कई नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।


