एसआईआर: राजनीतिक दलों की बैठक आज

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025-2026 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर को जिले के बैकुंठपुर विधानसभा और सोनहत (आंशिक) से संबंधित मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन त्रिपाठी ने एसआईआर-2026 के दौरान की गई गतिविधियों के संबंध में चर्चा के लिए 23 दिसंबर को जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की है, जिसमें उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *