अंबिकापुर | सरगुजा जिला संघ का संगठनात्मक चुनाव 22 दिसंबर को नियत किया था, पर अपरिहार्य कारणों से प्रदेश संगठन ने 21 दिसंबर को चुनाव स्थगित करने की सूचना दी। जिला साहू संघ के निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता कन्हैया गुप्ता ने कहा प्रदेश संगठन ने आगामी आदेश आने तक चुनाव स्थगित करने का आदेश दिया।


