एसआईआर:1100 लोगों को मिला नोटिस, 1 हजार ने जमा किए दस्तावेज

नो-मैपिंग वाले वोटर्स को नोटिस देने काम मंगलवार से शुरू हो गया है। मंगलवार को सातों विधानसभा में करीब 1100 वोटरों के घर बीएलओ पहुंचे और नोटिस दिए। इनमें से एक हजार वोटर्स ने जरूरी दस्तावेज बीएलओ को दिए, जिन्हें तुरंत बीएलओ पर अपलोड कर दिया गया। अब इन वोटर्स को 5 तारीख से शुरू होने वाली सुनवाई में नहीं आना पड़ेगा। अफसरों का कहना है कि जिन वोटर्स का डाटा 2003 की वोटर लिस्ट से लिंक नहीं मिला है, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। ऐसे वोटरों की संख्या 1 लाख 16 हजार है। इन वोटर्स को सुनवाई के लिए नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि 2029 बीएलओ नोटिस देने काम में लगे हुए हैं। बीएलओ को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि जिनके दस्तावेज मिल रहे हैं। उनको मौके से बीएलओ एप पर अपलोड किया जाए। नो मैपिंग में नाम तो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *