मासूमियत शर्मसार:3 महीने की मासूम से 30 साल के ताऊ ने की दरिंदगी

मुरैना में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। तीन माह की मासूम बच्ची को उसी घर में रहने वाला उसका ताऊ राजू शराब (30) के नशे में उठाकर दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। उसे तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों के अनुसार अगले 72 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं और ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। हालत नाजुक होने पर बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे में था। शराब की लत के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर बच्ची को गोद में लेकर दुलार करता था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस से 11 बजे के बीच हुई, जब बच्ची अपनी दादी के पास थी। आरोपी दादी के मना करने के बावजूद बच्ची को उठाकर कमरे में ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *