एसजीपीसी ने चुनावों की प्रकाशित प्रारंभिक सूचियों पर एतराज जताया

अमृतसर | एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एसएस सरोन को पत्र लिखकर कमेटी के आम चुनावों संबंधी प्रकाशित प्रारंभिक सूचियों पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि प्रकाशित सूची में कई गैर सिखों के नाम आ रहे हैं, जिनमें सिंह और कौर शामिल नहीं हैं। मतदाता पहचान के लिए फोटो पहचान पत्र को भी सूचियों में शामिल नहीं किया गया है। धामी ने कहा कि सही तरीके से एतराज दर्ज करना संभव नहीं है और यह सरकार की मनमर्जी दर्शाता है। प्रधान ने कहा कि मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान फोटोयुक्त फॉर्म जमा करने के गुरुद्वारा चुनाव आयोग के निर्देश के मद्देनजर मतदाताओं की फोटो सहित सूचियां प्रकाशित की जानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *