19वें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 हॉकी टूर्नामेंट के चौथे दिन के पहले मैच पूल-ए में घुम्मण हीरा राइजर हॉकी अकादमी दिल्ली ने साईं एनसीओई इंफाल को 2-1 से हराया। विजेता टीम के मिस्बाह खान और विकास और इंफाल टीम के सोनू पटेल ने एक गोल किया। साई एनसीओई इंफाल टीम के पंकज मैन अॉफ द मैच रहे। दूसरा मैच पूल डी में ब्वायज हॉस्टल लखनऊ ने हॉकी हिमाचल अकादमी को 3-0 से हराया। विजेता टीम के प्रिंस, शिवांक, योगेश कुमार ने 1-1 गोल िकए, जबकि ब्वायज हॉस्टल लखनऊ के आतिफ रायनी मैन अॉफ द मैच चुने गए। तीसरे मैच में पूल-ए में राउंड ग्लास हॉकी अकादमी मोहाली ने एसजीपीसी हॉकी अकादमी अमृतसर को 1-0 से हराया। विजेता टीम के एक गोल करने वाले उत्कर्ष को मैन अॉफ द मैच चुना गया। चौथे मैच में पूल-डी में नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी को 2-1 से हराया। विजेता टीम के पतरस और टिंटूस ने 1-1 गोल किया। टिंटूस को मैन अॉफ दा मैच चुना गया। नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी के रोहित सिंह ने गोल किया। चौथे दिन बतौर मुख्यातिथि डीएवी इंस्टिट्यूट के डॉ. शिल्पी जेतली, ओलिंपियन बलजीत सिंह ढिल्लों और हरदीप सिंह ग्रेवाल, द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलदेव सिंह, राजिंदर सिंह सीनियर ओलिंपियन, अशफाक उल्लाह खान, परमिंदर कौर पहुंचे। वहीं, इस दौरान गुरशरन सिंह कपूर, हरभजन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, हरदीप सिंह कपूर, मनजीत सिंह कपूर, हरभजन कौर, मनजीत कौर, पलविंदर कौर, अमनप्रीत कौर, राजवंत कौर आदि भी मौजूद रहे। आज खेले जाने वाले मैच 1. साईं सोनीपत वर्सेज जरखड़ अकादमी लुधियाना 9:30 बजे से 2. ओडीशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर वर्सेज शाहबाद हॉकी अकादमी 11 बजे से 3. एसएआईएल हॉकी अकादमी रुड़केला वर्सेज सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर 1:00 बजे से 4. साईं एनसीओई लखनऊ वर्सेज आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी बेंगलुरु 2:30 बजे से


