पीपीसीबी ने ठोस कचरे के प्रबंधन संबंधी जागरूकता और प्रशिक्षण सत्र करवाया

जालंधर | पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) द्वारा कचरे को खुले में जलाने पर रोक लगाने तथा सूखे और गीले कचरे की सोर्स सेगरीगेशन को प्रोत्साहित करने संबंधी जागरूकता-कम-प्रशिक्षण सेशन करवाया गया। यह प्रशिक्षण सेशन नगर निगम जालंधर और नगर निगम कपूरथला के सैनिटरी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों, सफाई सेवकों/स्वच्छता कर्मियों तथा बागवानी विभाग के अधिकारियों के लिए करवाया गया। दोनों निगमों में अलग-अलग पूरे दिन चले सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को म्यूनिसिपल तथा बागवानी कचरे को खुले में जलाने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा वायु प्रदूषण में इसके बड़े योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *