एसडीएम ने ​किया कन्या स्कूल का निरीक्षण,छात्राओं से संवाद

रायसेन| कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को निरीक्षण दल में शामिल एसडीएम मनीष शर्मा शासकीय आदर्श कन्या स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर का अवलोकन कर उसमें हस्ताक्षर किए। इसके बाद कक्षा दसवीं और बारहवीं में पहुंचकर छात्राओं से बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय पर उपस्थिति और बेहतर परिणाम के लिए मेहनत करने का संदेश दिया। एसडीएम शर्मा ने प्राचार्य कमलेश नरवरे से शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली। शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *