एससीएसटी के लोगों को आंवटित भूमि का कब्जा और आवंटन पत्र दिलाने की मांग

भास्कर न्यूज | जालोर भागल भीम के अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को आंवटित भूमि का कब्जा हटाने व आवंटन पत्र दिलाने को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भागल भीम गांव तहसील भीनमाल के खसरा नम्बर 1205 रकबा 1.37 हैक्टेयर किस्म गै.मु. आबादी भूमि को कार्यालय कलेक्टर जालोर के आदेश क्रमांक/एफ12 (3) (5) / राज. आबादी/22/3143, 05 जुलाई 2023 को पंचायत को हस्तांतरित की थी। भूमि खसरा नम्बर 1205 की ग्राम पंचायत भागल भीम की ओर से आवासीय भूखंड आवंटन की प्रक्रिया चालू है। ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति/जन जाति के लोगों को आबादी भूमि में निशुल्क भूखंड आवंटन के लिए आवेदन किया था। इसमें हम पात्र परिवारों की सूची भी पंचायत द्वारा जारी की थी। लेकिन भागल भीम में कुछ भू-माफिया ने पंचायत की ओर से आवंटित आबादी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया की इस संबंध में गत 29 अक्टूबर 2025 को भी एक प्रार्थना पत्र पेश किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आंवटित भूमि का कब्जा व आवंटन पत्र दिलाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *