भास्कर न्यूज|कटकमदाग झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक रविवार को केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम के बड़ा बाजार स्थित आवास में की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय समिति, प्रदेश समिति व जिला समिति का विस्तार किया गया। जिसमें केंद्रीय कार्य समिति सदस्य में बोकारो निवासी अनिल कुमार पासवान को बनाया गया। सीताराम मुर्मू को प्रदेश सचिव, पलामू के सहदेव प्रसाद अंजना को प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह संगठन मंत्री, बोकारो के सुषमा कुमारी को प्रदेश प्रवक्ता, सरजू रजक को प्रदेश महासचिव, रामगढ़ निवासी अजय पासवान को प्रदेश संगठन मंत्री, गोविंदपुर निवासी गणेश राम को बोकारो जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावे इंद्रनाथ रजक को हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने कार्य व दायित्व को निर्वहन करने को कहा गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने कहा कि पिछले सत्र में ही कल्याण मंत्री चमरा लिंडा जी के द्वारा कहा गया था की बहुत जल्द झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर दिया जाएगा। परंतु आज तक अनुसूचित जाति आयोग का झारखंड में गठन नहीं किया गया, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। झारखंड में रहने वाले अनुसूचित जाति समुदाय का सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हेतु अनुसूचित जाति आयोग की आवश्यकता है।


