जालंधर| सतगुरु कबीर भवन वेलफेयर सोसायटी ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी से मुलाकात की। कमेटी ने सतगुरु कबीर महाराज जी का पवित्र स्वरूप उन्हें भेंट किया और इसे आयोग के मुख्य कार्यालय में प्रतिष्ठापित करने की अपील की। प्रतिनिधियों ने कहा कि सतगुरु कबीर महाराज जी का स्वरूप स्थापित होने से समाज में सौहार्द, जागरूकता और प्रेरणा का संदेश और अधिक प्रभावी रूप में प्रसारित होगा। सदस्यों ने बताया कि यह मांग सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, दलित समाज को सम्मान दिलाने और संत समाज की शिक्षाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। सदस्यों ने कहा कि 120 फीट रोड पर सतगुरु कबीर भवन का निर्माण चल रहा है, जो पूरे राज्य के लिए आस्था और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होगा। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के चेयरमैन से भी सतगुरु कबीर भवन पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात करने की अपील की। इस मौके पर कुलदीप दीपू, विजय भगत, लाभ चंद, गुरबचन जल्ला, ठाकुर भगत, लाडी भगत, पार्षद अजय बब्बल, आशु भगत मौजूद रहे।


