ऑटो-बस में चेन तोड़ने वाली महिलाओं को पकड़ा:जयपुर से सीकर केवल वारदात करने आती थी; रोडवेज डिपो से पकड़ा

सीकर पुलिस ने ऑटो और सिटी बस में चेन तोड़ने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों जयपुर से सीकर आकर वारदात करती थी। इसके बाद वापस चली जाती थी। सीकर में एक महीने पहले बुजुर्ग महिला की चेन तोड़ने के मामले में दोनों को पकड़ा गया है। मामला कोतवाली थाने का है। कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- आरोपी महिला रेखा देवी (29) पत्नी राजेश निवासी रामगंज और सुगना (35) पत्नी प्रकाश निवासी रामगंज जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह पकड़ में आई दोनों महिलाएं
थानाधिकारी ने बताया कि 3 नवंबर को 75 साल की बुजुर्ग महिला सरला आर्य से चेन स्नैचिंग होने का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश के लिए करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे को देखा गया था। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम जयपुर के चौमूं पुलिया तक पहुंची थी। इसके बाद दोनों महिलाएं फुटेज में नजर नहीं आई। इसके बाद ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि वारदात करने वाली दोनों महिलाएं सीकर के रोडवेज बस डिपो परिसर में है। कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि शहर में लगे अभय कमांड कैमरों में महिलाओं के चेहरे साफ नजर आ गए थे। ऐसे में महिलाओं को पकड़ने में आसानी हुई। भीड़भाड़ वाले इलाके में करती थी वारदात
पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वे जयपुर से सीकर केवल चेन तोड़ने की वारदात करने आती थी। वारदात के बाद वापस जयपुर लौट जाती थी। अब भी सीकर में वारदात करने आई थी। उससे पहले ही रोडवेज बस डिपो पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ऑटो या सिटी बस में वारदात को अंजाम देती थी। ताकि पीड़ित को ऐसा लगे कि उसकी चेन टूटकर कहीं गिर गई है। 75 साल की बुजुर्ग महिला की चैन भी ऑटो में ही तोड़ी थी। यह खबर भी पढ़ें : ई-रिक्शा में बैठी महिला की सोने की चेन लूटी:साथ में बैठी युवती और महिला ने चेहरे पर थैला फेंककर लूटा, ऑटो से उतरने के बाद पता चला सीकर के कोतवाली थाना इलाके में बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। ऑटो में बैठी एक महिला और युवती ने चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *