केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे मेहंदीपुर धाम:स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन किए, जयपुर से हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बुधवार दोपहर सिद्धपीठ मेहंदीपुर धाम पहुंचे हैं। जयपुर से हेलिकॉप्टर से पहुंचे केन्द्रीय मंत्री का हेलिपेड पर दौसा भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला और करौली जिलाध्यक्ष गोरधन जादौन ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। वहीं भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दरबार में ढोक लगाई। मंत्री ने वीडियो कॉल पर परिवार को भी बालाजी महाराज के दर्शन कराए। खबर अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *