सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में चला हस्ताक्षर अभियान:एक राष्ट्र–एक चुनाव के समर्थन में स्टडेंट्स ने किए साइन, नेता बोले- संसाधनों की बचत होगी

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के गेट पर बुधवार को ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के समर्थन में विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंन्ट्स ने हिस्सा लिया और अपने हस्ताक्षर देकर इस पहल का समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने छात्रों को वन नेशन-वन इलेक्शन के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। संसाधनों की बचत होगी उन्होंने बताया कि इस योजना से चुनावों की संख्या कम होगी, संसाधनों की बचत होगी और शासन प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुचारू होगी। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने इस पहल को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी और जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान से छात्रों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ती है और वे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री पंकज बोराणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी और करण सिंह शक्तावत सहित कई नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *