ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में महिला से ठगी:सामान वापसी के बहाने लिंक पर क्लिक कराया, पलक झपकते ही खाते से उड़े 2 लाख

ग्वालियर में एक महिला ऑनलाइन शॉपिंग के बाद सामान वापस करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई। कस्टमर केयर से मिली एक लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपए कट गए। महिला ने तुरंत महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीनदयाल नगर निवासी रेणु मिश्रा, जो वेटनरी विभाग में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले मीशो से ऑनलाइन सामान मंगवाया था। सामान पसंद न आने पर उन्होंने उसे वापस करने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया। कस्टमर केयर से उन्हें एक लिंक भेजी गई और बताया गया कि इस पर क्लिक करने के बाद मीशो के कर्मचारी उनसे संपर्क कर सामान वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे। रेणु मिश्रा ने जैसे ही अपने मोबाइल पर आई उस लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आ गया। बैंक से आए मैसेज से उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद वे महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। महाराजपुरा थाना सर्कल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अज्ञात ठग ने ऑनलाइन सामान वापसी के बहाने महिला से ठगी की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही ठग को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *