सागर में युवा शक्ति संगठन का पहला महाधिवेशन:मंत्री राजपूत बोले-देश हमें सबकुछ देता है, हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र के लिए कुछ दें

सागर के पद्माकर सभागार में गुरुवार को युवा शक्ति संगठन का पहला अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से युवा शामिल होने सागर पहुंचे। अधिवेशन में बुंदेली कलाकारों ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी। अधिवेशन को संबोधित करते हुए आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, इन युवाओं ने इतिहास बदला है, इन्हीं युवाओं के बल पर युवा शक्ति संगठन बनाया गया है जो राजनीति करने के लिए नहीं राष्ट्र सेवा करने के लिए है। उन्होंने इस संगठन से जुड़कर युवा समाज, परिवार, राष्ट्र की सेवा कर सकता है। इसके साथ ही सामाजिक समरसता, पर्यावरण, धर्म संस्कृति, रक्त दान, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। संगठन समाजसेवा के लिए अच्छा विकल्प
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति वायएस ठाकुर ने कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर विदेशों में पढ़े और अपनी जन्म भूमि सागर लौटकर आए। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी बनाई। युवाओं ने शिक्षा प्राप्त की। अब वहीं युवा डॉ. गौर के पद चिंहों पर चलकर युवा शक्ति संगठन बनाकर कार्य शुरू कर रहे हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जो व्यक्ति पेड़ लगाता है, जरूरी नहीं कि उसके फल उसको खाने को मिले। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम पेड़ लगाना छोड़ दें। आपके द्वारा किए गए समाजहित, राष्ट्रहित के कार्यों का लाभ भले ही आपको न मिले। मगर इससे आपकी आने वाली पीढ़ी जरूर लाभांवित होगी। उन्होंने कहा कि देश हमें सबकुछ देता है, हमारा भी कर्तव्य है कि हम राष्ट्र के लिए कुछ दें। इसके लिए यह संगठन आपके पास बहुत अच्छा विकल्प है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्योति चौहान ने कहा कि संगठन के युवाओं को काम करने के लिए एक होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस दौरान रोटरी क्लब के मुकेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा, सत्यजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह, नर्मदा सिंह, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, हरनाम सिंह ठाकुर, धीरज सिंह औरिया, सत्यजीत सिंह बीना, प्रमोद पटेल, देवेन्द्र दुबे, केके नेमा, राकेश तिवारी, नीरज ठाकुर, संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *