टिटिलागढ़| टिटिलागढ़ लायंस और लियो क्लब के आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का गुरुवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच के साथ समापन किया गया। इसमें से फाइनल मैच भुवनेश्वर के तन्मय साहू और अभिजीत महाराणा और टिटिलागढ़ के एमडी इरफान और सरोज भोई के बीच खेला गया। भुवनेश्वर टीम ने पहले सेट और दूसरे सेट में रोमांचक खेल खेलकर जीत हासिल की। इस मौके पर सेमीफाइनल में उपजिलापाल पद्मानव सामंतराय, डीजी लायन ममता गौतम, प्रशांत सारंगी, पंकज अग्रवाल, बिंदु साहू, संजय सोनी, सचिव पंकज नामदेव व फाइनल मैच में मुख्य अतिथि विधायक नवीन जैन, ममता गौतम, गेस्ट ऑफ ऑनर सीमा गोयल सहित अन्य मौजूद थे।


