ओबीसी आयोग अध्यक्ष को मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज| जैसलमेर राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश मदनलाल भाटी के जैसलमेर प्रवास के दौरान निवर्तमान पार्षद नरेंद्र गोयल व गोपाराम ओड ने ओबीसी वर्ग की विभिन्न विसंगतियों और भविष्य की कार्य योजना को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या लगभग 52 प्रतिशत होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में मांग की कि जनसंख्या आधारित आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर जनसंख्या के वास्तविक अनुपात में लागू किया जाए। अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश मदनलाल भाटी के जैसलमेर प्रवास के दौरान मिरासी समाज के अध्यक्ष सलीम मूसे खां व वरिष्ठ समाजसेवी काने खान खुहड़ी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने भाटी के समक्ष मिरासी समुदाय की वास्तविक स्थिति को रखा और अध्यक्ष से अपील की कि मिरासी समुदाय को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अनुपातिक सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान महासचिव घेवर खां, खेता खां, लालु खां, जमाल खां, अहमद खां, आयुब खां, समुंद्र खां, खेता खां व बाबु खां सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *