रायसेन | शहर में वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस कार्रवाई शुरु हो गई है। बुधवार को शहर से गुजर रहे भूसे के ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रालियों पर यातायात पुलिस द्वारा 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर 10 हजार रुपए वसूल किए गए। एसपी पंकज कुमार पांडेय के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जो 15 दिन तक जारी रहेगा। यातायात प्रभारी लता मालवीय ने बताया कि किसी भी प्रकार की ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने बालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 2 दिन के अंदर करीब आधा दर्जन से ज्यादा शराब पीकर बाइक चलाने वाले पर कार्रवाई की गई है।


