जालंधर | मकसूदपुर सब-डिवीजन के अधीन आने वाले विभिन्न मोहल्लों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पीएसपीसीएल के अनुसार 66 केवी मकसूदपुर बिजलीघर से चलने वाले 11 केवी गोपाल नगर कैटेगरी-1 फीडर के विभाजन और नई एचटी लाइन के निर्माण कार्य के चलते 5 जनवरी को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कटौती का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान 11 केवी संगत सिंह नगर, गोपाल नगर और टैगोर अस्पताल फीडरों से जुड़ी सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण रतन नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमन नगर, न्यू अमन नगर, टैगोर अस्पताल क्षेत्र, संगत सिंह नगर, बंदा बहादुर नगर, गुलाब देवी रोड, आर्या नगर, जैन कॉलोनी, कबीर नगर, विंडसर पार्क कॉलोनी, रोज़ पार्क सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने आवश्यक रखरखाव कार्य के मद्देनज़र लोगों से सहयोग करने की अपील की है।


