कटगी| पीएससी-2024 में बलौदाबाजार जिले से ही कटगी के होनहारों ने भी बाजी मारी है। कटगी में रहने वाले देवाशीष शर्मा और अजय देवांगन का आबकारी उपनिरीक्षक के तौर पर चयन हुआ है। अजय ने इस परीक्षा में 81वीं रैंक, जबकि देवाशीष ने 130वीं रैंक हासिल की है। कटगी के दोनों होनहार छात्रों की सफलता से इलाके में खुशी का माहौल है। आबकारी एसआई पद पर चयनित होने के बाद देवाशीष जब कटगी पहुंचे, तो गांववालों ने उनका आतिशी स्वागत किया। देवाशीष ने सफलता का श्रेय परिवार को दिया। देवाशीष ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही पीएससी का एग्जाम क्लियर किया जा सकता है।


