शौचालय की टोंटी टूटी सीट उखड़ी, मरम्मत नहीं

महासमुंद। ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द के गौठान के पास पंचायत के भवन में लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनाया गया था। देखरेख के अभाव और अशरारती तत्वों के उपद्रव के चलते यहां की हालत खराब है। नल की टोंटी और टॉयलेट सीट क्षतिग्रस्त कर दी गई हैं। नल में पानी भी नहीं आता। अंदर की टाइल्स भी असमाजिक तत्व उखाड़कर ले गए हैं। इससे भवन में आने वाले लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। पंचायत में मरम्मत बजट के नाम से कितनों रुपए निकाले जा रहे हैं, पर दो साल से इसकी स्थिति ऐसी ही है। अब तक मरम्मत नहीं किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *