कटनी जिले के मुड़वारा विकासखंड के कन्हवारा-करूहा गांव में खराब सड़क को लेकर हुए जन आंदोलन के बाद प्रशासन ने करुहा रोड की नपाई कराई, जिससे सड़क सुधार की दिशा में पहला कदम उठाया गया। युवा कांग्रेस और ग्रामीणों ने किया था विरोध यह कार्रवाई युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा और स्थानीय ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई। दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि गांववासियों को कई वर्षों से सड़क की खराब हालत के कारण रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन ने की पहल ग्रामीणों के पूर्व आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने पत्राचार के माध्यम से दिव्यांशु मिश्रा को सूचित किया कि सात दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके बाद मंगलवार को पटवारी और आरआई की उपस्थिति में ग्रामवासियों के साथ सड़क की नपाई कराई गई। लोगाें ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित में अविलंब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि गांववासियों की यातायात संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।


