कड़ाके की ठंड में खुले स्कूल, समय नहीं बदला:टीकमगढ़ में शिक्षकों ने क्लासरूम में जलाई आग, सुबह 10 बजे स्कूल खोलने की मांग

टीकमगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार से नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल फिर से खुल गए। शीतलहर के कारण क्लासरूम में भी बच्चे ठंड से बेहाल दिखे। उन्हें ठंड से बचाने के लिए शासकीय प्राइमरी स्कूल शिलामती खेरा के शिक्षकों ने क्लासरूम में आग जलाई। अधिकांश स्कूलों के समय में नहीं हुआ बदलाव जिले में पिछले चार दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिन का तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इस भीषण ठंड के बावजूद सुबह की शिफ्ट में लगने वाले अधिकांश स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शासकीय प्राइमरी स्कूल शिलामती खेरा के शिक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि बच्चों को ठंड से परेशान देखकर उन्होंने क्लासरूम में आग जलाई, जिससे बच्चों को कुछ राहत मिली। आग जलाने के बाद ही बच्चों की पढ़ाई शुरू हो सकी। स्कूलों का समय सुबह 10 बजे के बाद करने की मांग ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने 5 और 6 जनवरी को नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी घोषित किया था। छुट्‌टी खत्म होने के बाद बुधवार से स्कूल सामान्य समय पर शुरू हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर का दौर जारी रहने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे के बाद करने की मांग की है, हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। क

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *