छोटी सुनेल| क्षेत्र के कड़ोदिया मंडल के हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चों सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में प्रमुख वक्ता रामेश्वरजी, चिन्मयमति माता, कैलाश वैष्णव एवं मुकेश शर्मा यज्ञाचार्य का उद्बोधन हुआ। अंत में सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कैलाशचंद सेन ने किया।


