कपूरथला में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और 105 नशीली गोलियां बरामद, गश्त के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

कपूरथला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 ग्राम हेरोइन और 105 नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना सुभानपुर पुलिस ने गांव डोगरांवाल गेट के पास से एक आरोपी ओंकार सिंह उर्फ सोनू को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी जालंधर के टैगोर नगर का रहने वाला है। SHO कंवरजीत सिंह के अनुसार, गश्त के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे ASI सुखविंदर कुमार की टीम ने पकड़ लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना बेगोवाल पुलिस ने 100 फूटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को 105 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। आरोपी मनजीत सिंह होशियारपुर के गांव बुधो बरकत पत्ती छोड़िया का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी गुरजीत सिंह गांव मीरपुर होशियारपुर का निवासी है। SHO रणजीत सिंह के मुताबिक, दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर नशीली गोलियां बेचने की फिराक में घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर ASI बख्शीश सिंह की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *