कपूरथला में 50 हजार रुपए रिश्वत लेता एएसआई अरेस्ट

सुल्तानपुर लोधी | विजिलेंस ने थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कांस्टेबल बलतेज सिंह को 50 हजार रुपए रिश्वत लेता गिरफ्तार किया है। एनआरआई महिला (वर्तमान निवासी मुंबई) ने एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। एएसआई ने शिकायतकर्ता के एनआरआई मित्र को एक मामले में गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट से जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *