कबड्‌डी स्पर्धा को जीवंत बनाए रखने में युवाओं की भूमिका सराहनीय: निखिलकांत

महासमुंद| ग्राम झलप के टिकरापारा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू बतौर मुख्य अतिथि अतिथि शामिल हुए। उन्होंने भगवान बजरंगबली व ग्राम देवताओं की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही प्रथम मैच के प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता स्थल पर युवाओं द्वारा श्री साहू का भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ किया। मंचीय कार्यक्रम में स्वागत पश्चात नपाध्यक्ष ने ग्रामीणों व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता को जीवंत बनाए रखने में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की भूमिका सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं की एकता व उत्साह देखने को मिलता है। गांव के बुजुर्ग का आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही ऐसे आयोजन उत्साह पूर्ण सफल होते हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में गांव वालों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख सरपंच राकेश साहू, अतुल गुप्ता, मैंडी साहू, गज्जू ध्रुव, बरियाम यादव, सोनू यादव, कमलेश पटेल, चार्ली पटेल, आर्यन सिन्हा, भागवत यादव, आशीष देवांगन, दुर्गेश यादव, टिकेश्वर पटेल, तोष कुमार यादव, नरेन्द ध्रुव व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *