कब्जा हटाने की कार्रवाई में फांसी की कोशिश:हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा, व्यक्ति ने लगाई फांसी, स्थिति सामान्य

प्रतापगढ़ जिले के रठाजना थाना क्षेत्र के साबाखेड़ा गांव में हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने फांसी लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे सुरक्षित बचाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। एसडीएम अश्विन मालू ने बताया कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश पर चारागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही थी। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए 10 मकानों को ध्वस्त किया। प्रशासनिक टीम जब साबाखेड़ा में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया कर रही थी, तभी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक फांसी लगाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और चिकित्सा दल को सूचना दी। रठाजना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि अतिकर्मियों को पूर्व में भी नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित हुए दो परिवारों के लिए प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत भवन में अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *