करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:पानी की मोटर चालू करते समय हादसा, अस्पताल में चल रहा था इलाज

खेत में सिंचाई करने के लिए पानी की मोटर चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान का झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल चौकी कॉन्स्टेबल आशुतोष ने बताया कि सोमवार को एमपी के सोयतकला थाना क्षेत्र के कवराखेड़ी गांव निवासी रामकरण (27) पुत्र कैलाश लोहार के परिजनों की ओर से झालावाड़ अस्पताल में आकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार दोपहर को वह खेत पर सिंचाई का कार्य कर रहा था। इसी बीच पानी की मोटर अचानक बंद हो गई। फिर से उसे चालू करने गया तो करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। चिल्लाने पर पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन खेत पर आए और उसे लेकर सोयत कला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसको झालावाड़ रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार शाम को उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्चुरी में रखवाया और परिजनों से रिपोर्ट लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला दर्ज किया है। मृतक के 8 साल की लड़की और 5 साल का लड़का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *