टोंक| खेत पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मृतक रसूलपुरा निवासी रमेश गुर्जर है। रमेश दोपहर बाद गेंहूं की फसल की सिंचाई करने खेत पर गया था। इसी बीच मोटर बंद करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सआदत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


